रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। जमशेदपुर में 730 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी घोटाले के आरोपी शिवकुमार देवड़ा की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी करने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने मामले की सुनवाई की। यह मामला फर्जी कंपनियों के माध्यम से जीएसटी के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अनुचित लाभ लेने से जुड़ा है। आरोप है कि 90 से अधिक शेल कंपनियों के नाम पर फर्जी चालान तैयार किए गए। इनके आधार पर 730 करोड़ रुपये से अधिक के अनुचित आईटीसी का दावा किया गया, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा।

फर्जी चालानों और आईटीसी के दावे 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी चालान बनाने का आरोप शिवकुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता समेत अन्य आरोपियों पर करीब 14,325 करोड़ रुप...