Ranchi News: जन शिकायत समाधान में दो मामलों का निष्पादन
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना परिसर में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक शिकायत पर जांच शुरू की गई है। बेड़ो थाना प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक आयोजित कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान किसी भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई और न ही कोई निरोधात्मक कार्रवाई की गई। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याएं सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है। थाना स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायतें रखने और उनके समाधान में सहयोग मिलता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.