रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची, सवांददाता । झारखंड में जन्म से दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के इलाज के लिए राज्य सरकार ने पहल की है। अब ऐसे बच्चों के इलाज और ऑपरेशन का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। इसी क्रम में शुक्रवार को रिम्स में 'गिफ्ट ऑफ लाइफ' कार्यक्रम के तहत विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के 380 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच में हृदय रोग की पुष्टि होने पर बच्चों को बेहतर इलाज व सर्जरी के लिए केरल के कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल भेजा जाएगा। शिविर का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे का इलाज नहीं रुकना चाहिए। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को सही समय पर इलाज देकर उनकी जान बचाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से सरकार प्रति बच्चा लग...