Ranchi News: जनसमस्याओं को लेकर सांसद की बैठक आज
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा की ओर से 23 अगस्त को विशेष बैठक होगी। बैठक दोपहर दो बजे तमाड़ फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में होगी। इसकी अध्यक्षता तमाड़ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय सेठ करेंगे। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। समस्याओं को संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष रखने के साथ उनके समाधान की रणनीति पर चर्चा होगी। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। बैठक में सामने आने वाले मुद्दों को संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.