Ranchi News: जनसंपर्क अभियान तेज, सीधा संवाद कर वोटरों को साधने की कोशिश
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर के कार्यकारिणी समिति के चुनाव को लेकर तीनों टीमों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। सोमवार को अलग-अलग व्यापारिक इलाकों में पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यवसायियों से सीधा संवाद किया गया। टीम मुकेश अग्रवाल, टीम तुलसी पटेल और पी-21 टीम के सदस्यों ने बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और अपने-अपने विजन व प्राथमिकताओं से उन्हें अवगत कराया। व्यापारियों से समर्थन की अपील भी की गई। पदयात्रा के दौरान दुकानदारों और कारोबारियों से चैंबर की कार्यप्रणाली, व्यापारिक समस्याओं और संगठन की भावी भूमिका पर चर्चा की गई। टीमों ने व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने, उनकी समस्याओं को संबंधित मंच पर मजबूती से उठाने और पूरे कार्यकाल में व्यवसायियों के बीच सक्रिय रहने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.