रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। धुर्वा स्थित जगन्नाथ नगर कॉलेज में नए मतदाताओं के पंजीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को एक विशेष जागरुकता अभियान चला। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ शमशुन नेहार द्वारा किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्या ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवा नागरिक देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने उन सभी छात्र-छात्राओं से तुरंत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आह्वान किया, जिन्होंने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है। प्राचार्या ने बताया कि नए मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के ईसीआई नेटऐप के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: छात्राओं को एसआईआर के बारे में दी जानकारी यह भी पढ़ें- Ranchi News: कॉलेज में एसआई...