रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास रहने वाली युवती को एक युवक द्वारा भगा ले जाने का केस दर्ज हुआ है। मामले में युवती के पिता की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। इसमें लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में रहने वाले अमित राम को आरोपी बनाया गया है। बताया गया कि युवती पिछले दिन कॉलेज से स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी क्रम में सूचक को पता चला कि अमित उनकी पुत्री को भगा ले गया है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: युवती को बहलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस युवती की सकुशल बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई...