Ranchi News: जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेले में दर्जनों श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी
रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के जगन्नाथपुर रथ यात्रा एवं मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने के बावजूद दर्जनों श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी हो गए। इस संबंध में कई लोगों ने जगन्नाथपुर और धुर्वा थाना में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं। रथ यात्रा को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। मंदिर परिसर से लेकर मेला क्षेत्र तक हर प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पूरे आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी स्वयं एसएसपी राकेश रंजन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- जगन्नाथ रथ यात्रा में सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध सिटी एसपी, कई डीएसपी और विभिन्न थानों के प्रभारी भी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.