रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। जगन्नाथपुर रथयात्रा मेले में इस बार सिर्फ झूले, मिठाइयां और खरीदारी ही लोगों को नहीं लुभा रहे, बल्कि झारखंड की लोक संस्कृति के प्रतीक पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज भी मेले की रौनक बढ़ा रही है। मौसीबाड़ी मंदिर के पीछे सजे मांदर, नगाड़ा, ढाक/ढ़ोल्क, चासा और सिंहबाजा के स्टॉल दिनभर खरीदारों और संगीत प्रेमियों से गुलजार रह रहे हैं। इन वाद्ययंत्रों की मधुर थाप दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। युवाओं का बढ़ा क्रेज यह भी पढ़ें- Ranchi News: मांदर की थाप व नगाड़ा की गूंज मेले में आकर्षण का केंद्रयुवाओं में वाद्ययंत्रों की लोकप्रियता स्टॉलों पर पहुंचते ही युवा सबसे पहले मांदर और नगाड़ा उठाकर उसकी ताल आजमाते दिखते हैं। कोई लोकगीत की धुन छेड़ देता है, तो कोई दोस्तों के साथ वीडियो और रील्...