Ranchi News: जगन्नाथपुर रथयात्रा आज: आस्था के जनसैलाब के साथ गूंजेगा जयघोष
रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। राजधानी रांची गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर होगी। ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा में शामिल होने के लिए न केवल रांची, बल्कि झारखंड के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठानों के बाद भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने भव्य धर्मरथ पर विराजमान होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। भगवान के रथ की रस्सी थामने और उसे खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान के रथ को खींचने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। जगन्नाथपुर की रथयात्रा झारखंड की सबसे बड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में से एक है। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.