रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा पुलिस ने पर्स चोरी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी मिलन कुमार है और वह रामगढ़ का रहने वाला है। इस मामले में महिला प्रिया कुमारी ने धुर्वा थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला प्रिया कुमारी ने बताया है कि वह बुधवार को बड़ा झुला के समीप बर्तन दुकान में सामान खरीद रही थी। उसी समय बड़ा पर्स का चेन खोल कर मिलन कुमार ने छोटा पर्स निकाल लिया। दुकानदार ने पर्स निकालते हुए देख लिया और महिला को बताया। महिला उस युवक का पीछा कि और शोर मचायी तो आसपास सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और युवक की तलाशी ली तो उसके पास से चोरी का पर्स बरामद हो गया। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...