Ranchi News: जंगली हाथी महेशपुर गांव में घुसा, ग्रामीणों में दहशत
रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। एक जंगली हाथी भटक कर शुक्रवार की शाम महेशपुर गांव के समीप पहुंच गया। हाथी के गांव पहुंचने की खबर के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया गया कि शाम में उक्त हाथी को बगान टोली के पास डैम किनारे विचरण करते हुए देखे जाने के बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर हाथी को गांधीग्राम के पास जंगली दिशा में खदेड़ने में कामयाब हो गई। वन कर्मियों ने बताया कि यह हाथी गुरुवार को ओरमांझी के हतवाल गांव घुस आया था। जहां उसने एक व्यक्ति के ऊपर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: झुंड से बिछड़ा हाथी हतवाल गांव पहुंचा, युवक को पटककर किया घायल इसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों की मदद से उसे जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.