रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के महरू गांव में मंगलवार रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने चरका मुंडा के घर को निशाना बनाते हुए उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे। सभी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हाथी ने घर में रखे बक्से, बर्तन और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। साथ ही अनाज और धान भी खा गया। सूचना मिलते ही बेड़ो प्रखंड कांग्रेस के महासचिव सह वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष रसीद मीर मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त घर का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर चरका मुंडा को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...