रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। सोमवार रात हाथियों ने मध्य विद्यालय सूरसू में घुसकर किचन में रखे चावल, दाल और आलू को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया। वहीं कार्यालय कक्ष में रखे महत्वपूर्ण सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिए। चारों ओर जंगल से घिरे इस विद्यालय में चाहरदीवारी नहीं होने के कारण हाथियों का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, दो वर्ष पहले जिला परिषद से बाउंड्रीवॉल निर्माण का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। दिन के समय भी स्कूल के आसपास हाथियों की मौजूदगी से बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। इधर, हाथियों ने सिंगारी निवासी बीरबल बेदिया की चाउमीन दुकान में घुसकर सामान तहस-नहस कर दिया, जबकि कुतुरलोवा स्थि...