Ranchi News: छोटे भाई व उसकी पत्नी को जलाकर मारने के प्रयास में लतीफ गिरफ्तार
रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग ओपी पुलिस ने छोटे भाई व उसकी पत्नी को जलाकर मारने के प्रयास में आरोपी मो लतीफ अंसारी को शुक्रवार को होटवार जेल भेज दिया। जेल भेजा गया आरोपी पुंदाग के इमाम बाड़ा के पास का रहने वाला है। वह स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसने बुधवार को देर रात में इमाम बाड़ा के पास रहने वाले छोटे भाई सलीम अंसारी व पत्नी इसरत जहां के कमरे में लगे दरवाजे के बाहर कुंडी लगा दी थी। इसके बाद उसने खिड़की का शीशा तोड़कर पेट्रोल से सने गांठ में आग लगाकर गोला अंदर फेंक दिया था। जिससे दंपत्ति झुलस गए थे। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मो लतीफ ने बताया कि उनके पिता की सेवानिवृत्ति के बाद मिले पूरे रुपये सलीम ने रख लिया था। इस कारण वह क्रोध में था और प्रतिशोध में उसने घटना को अंजाम दिया। इधर आग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.