रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी एवं प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नाथ बड़ाइक ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में परिवार नियोजन, जनसंख्या स्थिरीकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण प्राकृतिक संसाधनों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटा एवं स्वस्थ परिवार बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पालोजोरी : विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएचसी में जागरूकता शिविरविशेष जागरूकता अभियान प्र...