रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। आजसू छात्र संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार से मुलाकात कर छात्रहित की समस्याओं पर चर्चा की और मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने परिसर व कक्षाओं में सफाई, समय पर परीक्षा परिणाम, नियमित कक्षाएं, कंप्यूटर लैब सुधार, शुद्ध पेयजल, भवन मरम्मत और वाई-फाई सुविधा जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की। प्राचार्य ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव सक्षम झा, राजेश सिंह, आर्यन, राहुल यादव, हिमांशु सहित अन्य छात्र कार्यकर्ता शामिल थे।

समस्याओं पर चर्चा रांची, विशेष संवाददाता। आजसू का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को छात्रहित की विभिन्न समस्याओं को लेकर मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ...