रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) का नौवां दीक्षांत समारोह गुरुवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सफल विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में सभी पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक 8.953 ओजीपीए प्राप्त करने पर दरखशां तईयब को चांसलर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में कुल 335 स्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें कृषि संकाय के 231, वानिकी संकाय के 24 तथा पशु चिकित्सा एवं पशुपालन संकाय के 80 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा 48 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर (पीजी) और 4 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। प्रयोगशाला से निकलकर किसानों के खेतों तक पहुंचे अनुसंधान: गवर्नर

कृषि विकास और अनुसंधान...