रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा बोड़ेया मंडल और कांके मंडल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौक-चौराहों पर बंद कराया। बोड़ेया चौक, ब्लॉक चौक और कांके चौक पर सुबह आठ बजे से 11 बजे तक कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद कराते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बंद के कारण चौक-चौराहों पर करीब तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को दबाने के लिए लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। सरकार को छात्रों से तत्काल वार्ता कर उनकी जायज मांगों का समाधान करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मार्च, बंदी कर जताया आक्...