रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। भाजपा रांची पूर्वी जिला की ओर से जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज एफआईआर के खिलाफ मंगलवार को जिला मुख्यालय का घेराव और आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। खिजरी मंडल के तेतरी और तुपुदाना मंडल के सिठियो में आयोजित भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे अविलंब वापस लिए जाने चाहिए। उन्होंने दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। विनय महतो ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उनके खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- भाजपा का जिला मुख्यालय का घेराव आज बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प...