रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के निर्माणाधीन मुख्य द्वार पर गुरुवार को झारखंड छात्र अधिकार मोर्चा ने नामकरण बोर्ड लगाकर विरोध जताया। संगठन का कहना है कि राज्य कैबिनेट से डीएसपीएमयू का नाम अमर शहीद वीर बुधू भगत के नाम पर करने की स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक बदलाव नहीं किया गया है। विरोध स्वरूप छात्रों ने सांकेतिक नामकरण समारोह आयोजित किया, जिसमें पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की और केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...