रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: रांची। वरीय संवाददाता रांची में आंदोलनरत छात्रों ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि हम लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है कि सरकार से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग छात्र नहीं हैं, बल्कि नेता हैं। प्रेसवार्ता कर छात्रों के प्रतिनिधि रविंद्र पासवान और पीयूष ने कहा कि हम सभी विशुद्ध रूप से छात्र हैं, कोई भी चाहे तो हम अपने जेपीएससी और जेएसएससी सहित अन्य परीक्षाओं में शामिल होने के एडमिट कार्ड दिखाने को तैयार हैं। हम पर नेता होने का आरोप निराधार है। हमारे साथ आंदोलन में शामिल अन्य छात्र भी अपने छात्र होने की पहचान से संबंधित दस्तावेज दिखाने को तैयार हैं। आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि इस मंच को एक संबंधित पार्टी के होने का भी आरोप लगाया जा रहा है, यह मंच सिर्फ और सिर्फ अपने हक के लिए लड़ रहे छात्रों का है...