रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव नवरंग-2026 की शुरुआत सोमवार को हुई। कॉलेज में 30 सितंबर तक आयोजित इस महोत्सव में नृत्य, साहित्य और ललित कला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं को अपनी प्रतिभा और सृजनशीलता का प्रदर्शन का अवसर दिया जा रहा है। कॉलेज की सांस्कृतिक समिति के सहयोग से आयोजित महोत्सव का उद्देश्य छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच देने के साथ कला, साहित्य, संस्कृति और भारतीय परंपराओं के प्रति उनकी अभिरुचि को प्रोत्साहित करना है। पहले दिन नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने शास्त्रीय, लोक एवं जनजातीय नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। साहित्यिक आयोजन के तहत हिंदी और अंग्रेजी में वक्तृत्व एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने विभिन्न ...