रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। छाता ब्रदर खूंटी की टीम ने बीबीएस तेतर टोली को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। प्रखंड के कुर्गी मैदान में जीवन ज्योति क्लब की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें छाता ब्रदर खूंटी की टीम विजयी रही। विजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद और एक बड़ा खस्सी, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और एक बड़ा खस्सी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News...