Ranchi News: चोरों ने पुलिस वाले को बनाया निशाना
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब पुलिसकर्मियों के घर को भी निशाना बनाकर चोरी की जा रही है। चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड स्थित सब इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 20 लाख से अधिक के जेवरात चुराकर फरार हो गए। वारदात को चोरों ने तब अंजाम दिया, जब सब इंस्पेक्टर की पत्नी बिहार गई हुई थीं। सब इंस्पेक्टर शशि गुप्ता हजारीबाग में पदस्थापित हैं। रांची में उनकी पत्नी समेत अन्य लोग घर पर रहते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई साक्ष्य जुटाए हैं। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। अपराधियों के आने-जाने के रास्ते और वारदात में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.