रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची। लोअर करमटोली स्थित एक निर्माणाधीन भवन में सोमवार तड़के अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। भवन मालिक निलमोहन यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 20 जुलाई की रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच चोर खिड़की तोड़कर निर्माण स्थल में घुस गए और तीन बंडल लोहे की रिंग, लगभग 50 मीटर मोटर वायर, एक आयरन कटर समेत अन्य निर्माण सामग्री व उपकरण चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: निर्माणाधीन मैरिज होम पर चोरों का धावा,हजारों का सामान चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...