रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी कर्बला मलती, मांडर की दूसरी अहम बैठक रविवार को हुई। बैठक में आगामी चेहल्लुम मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। कमेटी ने बताया कि चेहल्लुम मेला 8 सितंबर 2026, मंगलवार को आयोजित होगा। मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया। बैठक में कमेटी में फेरबदल करते हुए सर्वसम्मति से जुमाउद्दीन अंसारी को अध्यक्ष, मासुक अली को सचिव, इम्तियाज अंसारी को मुजावर सह महासचिव और आलमगीर अंसारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड नायब सदर मासुक अली ने की। बैठक में जिला पार्षद प्रतिनिधि रबुल अंसारी, सरपंच मासुक अली, सदर (एक्स आर्मी) सागीर अंसारी, सेक्रेटरी इरशाद अंसारी, पंचायत सरपंच सफीक अंसारी, विधानसभा अध्य...