Ranchi News: चुटुपालू-चरही घाटी के ब्लैक स्पॉट होंगे दुरुस्त, केंद्र ने दी मंजूरी
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची की चुटुपालू घाटी और हजारीबाग की चरही घाटी में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने 239.40 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (नया एनएच-20) के इन दोनों घाटी क्षेत्रों में 5.99 किलोमीटर सड़क का सुधार करने और दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को दुरुस्त करने की स्वीकृति दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से संजय सेठ को इसकी जानकारी दी है। स्वीकृत परियोजना के तहत चुटुपालू और चरही घाटी में चिह्नित दुर्घटना संभावित स्थलों का सुधार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: गौला के दोनों पुलों पर अब नहीं लगेगी '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.