रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ बाभनटोली गांव की रहने वाली गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी खिलाड़ी विनीमा धान का परिवार खपरैल वाले कच्चे मकान में रह रहा है। घर में शौचालय तक नहीं है। विनीमा को खुले में शौच जाना पड़ता है। विनीमा के पिता मोगो धान छोटे किसान हैं, जबकि मां अंजनी धान गृहिणी हैं। उनके दो भाई बेरोजगार हैं। सीमित आमदनी में परिवार का गुजारा चलता है। आर्थिक तंगी के बावजूद मोगो धान ने संघर्ष कर बेटी को हॉकी खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। वह आज देश के लिए पदक जीत रही है, लेकिन परिवार को अब तक बुनियादी सुविधा नहीं मिली है। गोविंदपुर मैदान से शुरू हुआ विनीमा का हॉकी का सफर:

विनीमा का हॉकी का सफर विनीमा ने 2014 में गोविंदपुर मैदान से हॉकी खेलना शुरू किया। 2017 में उसका चयन बारियातू सेंटर में हुआ। 2021 मे...