रांची, अक्टूबर 24 -- हनुमान मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2023 में गांव के बीचोंबीच आपसी सहमति से हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे मंदिर का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसी बीच बीती रात हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर गिरा दी गई। घटना की सूचना सिल्ली थाना पुलिस को दे दी गई है। बनसिया पंचायत के मुखिया नबो कृष्ण लोहरा ने बताया कि मंदिर निर्माण स्थल के पास दो पक...