रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची। होचर कांके स्थित चिरंजीवी कांसेप्ट स्कूल में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रिम्स के डॉ उमेश कुमार सिंह के निर्देशन में शिक्षकों, कर्मचारियों व पूर्व छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय की निदेशिका डॉ माया कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता का परिचायक है। रक्तदान करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। शरीर में नए खून का निर्माण होता है, जिससे हृदय और मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त की विस्कोसिटी पतली होती है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को हृदयाघात का खतरा कम होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...