रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित टेंपो स्टैंड के पास से बुधवार की देर रात दो अज्ञात व्यक्ति चालक को चकमा देकर सफेद बलेनो कार लेकर फरार हो गए। कार मालिक सह चालक रोशन महतो के अनुसार, दोनों व्यक्ति किसी ट्रेन से उतरकर वहां पहुंचे थे। उन्होंने भाड़े पर कार लेकर रामगढ़ जाने की बात कही। इसके बाद दोनों उनकी कार में सवार हो गए। इसी दौरान किसी कारणवश रोशन महतो कार से नीचे उतर गए। उस समय कार में चाबी लगी हुई थी। मौका पाकर दोनों व्यक्ति उनकी कार (जेएच 01 जीई 3749) लेकर फरार हो गए। घटना के बाद रोशन महतो ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Jamui News: जमुई में मोबाइल हैक कर पीएनबी खाते से 5.86 लाख रुपये की अवैध निकासी, साइबर थाने में शिकायत दर्ज सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है...