रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को अधिक समावेशी, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चार नवंबर को सभी मतदान केंद्रों में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। दिन के 11 बजे से दोपहर एक बजे तक राज्य के इन केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर और बूथ लेवल एजेंट-2 पांचवीं बैठक होगी। बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान सुनवाई की प्रक्रिया में दो बार नोटिस दिए जाने तथा हाउस-टू-हाउस दस्तावेज संग्रहण के उपरांत भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले मतदाताओं का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के साथ चर्चा की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य बीएलओ और बीएलए-2 ...