रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। श्रीश्याम मंडल रांची के तत्वावधान में 59वां चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम महोत्सव धूमधाम व श्रद्धा से मनाया जाएगा। यह 17 से 20 सितंबर तक अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में होगा। इसके लिए मंदिर की रंगाई और सफाई का कार्य हो चुका है। महोत्सव के अवसर पर मंदिर को कोलकाता के कारीगर साज-सज्जा और मनमोहक श्रृंगार करने में जुटे हैं। महोत्सव के दौरान हर दिन यहां विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी श्री श्याम मंडल के चंद्र प्रकाश बागला ने मंगलवार को मंदिर परिसर में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सुबह 8 बजे श्रृंगार आरती के बाद सुकुरहुटू गौशाला में गौ पूजन, गौ सेवा होगी। शाम चार बजे बिरसा मुंडा छात्रावास में 50 बच्चों को पठन-पाठन व राशन सामग्री वितरण होगा। 18 सि...