Ranchi News: चार जिलों के कृषि पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) के क्रियान्वयन में बरती जा रही लापरवाही को लेकर कृषि निदेशालय ने सख्ती दिखाई है। योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के दौरान कृषि पदाधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने चार जिलों के जिला कृषि पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है। इनमें देवघर, गिरिडीह, साहेबगंज और गोड्डा के डीएओ शामिल हैं। देवघर और गिरिडीह के डीएओ समीक्षा बैठक में शामिल ही नहीं हुए, जबकि साहिबगंज और गोड्डा के डीएओ पीएम-आरकेवीवाई के क्रियान्वयन और डीपीआर से संबंधित सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बता दें कि कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज शुक्रवार को सभी जिलों के जिला कृषि पदाधिकारियों के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.