Ranchi News: चारा घोटाले में गिरफ्तार सत्येंद्र को भेजा जेल
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। बहुचर्चित चारा घोटाले के लंबे समय से फरार गिरफ्तार आरोपी सत्येंद्र कुमार (64) को शनिवार को सीबीआई के प्रभारी विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया। सत्येंद्र करीब 30 साल से फरार चल रहा था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता स्वरूप सिन्हा ने बताया कि उसे चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 56ए/1996 में रिमांड किया गया है। सीबीआई ने आरोपी को गुरुवार की मध्यरात्रि लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर उसे रांची लाया गया और शनिवार को अदालत में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- चारा घोटाले का 25 साल से फरार आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, सीबीआई ने ट्रेन से दबोचा सत्येंद्र चारा घोटाले के तीन से च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.