रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। बेयासी पंचायत के सिसई गांव में सोमवार को 15वीं वित्त आयोग की राशि से बनने वाले शक्ति जतरा खुटा का शिलान्यास अधिवक्ता सह जनसेवी जिप सदस्य आशुतोष तिवारी ने किया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिखा। पारंपरिक वेशभूषा में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों ने जिप सदस्य आशुतोष तिवारी, मुखिया भोला उरांव, प्रधान संतोष भगत और समिति प्रतिनिधि एतवा उरांव को शिलान्यास स्थल तक पहुंचाया। मौके पर आशुतोष तिवारी ने कहा कि शक्ति जतरा खुटा क्षेत्र की परंपरा, संस्कृति और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक है। इसके निर्माण से ग्रामीणों को धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराने के लिए लगा...