रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के किसान भवन में बुधवार को मेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। बैंक ऑफ इंडिया और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, झारखंड की ओर से आयोजित शिविर में पात्र लाभार्थियों को वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आरबीआई की क्षेत्रीय निदेशक रक्षा मिश्र, बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड समेत विभिन्न बैंकों के अधिकारी और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। शिविर में कुल 2771 वित्तीय सेवाओं और गतिविधियों का निष्पादन किया गया। इनमें 1267 खातों की री-केवाईसी, 681 लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 452 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, 151 को जन-धन योजना और 69 को अटल पेंशन योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शामिल रही। यह भ...