Ranchi News: चान्हो में लगा वित्तीय समावेशन शिविर
रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची। वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत बुधवार को चान्हो प्रखंड स्थित किसान भवन में मेगा वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। बैंक ऑफ इंडिया और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की ओर से आयोजित शिविर में पात्र लाभार्थियों को बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। शिविर में कुल 2771 सेवाओं और गतिविधियों का निष्पादन किया गया। इनमें 1267 खातों की री-केवाईसी, 65 सी-केवाईसी, 86 खातों में नामांकन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 681, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 452, अटल पेंशन योजना के 69 और प्रधानमंत्री जनधन योजना के 151 लाभार्थियों को जोड़ने की गतिविधियां शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: चान्हो में वित्तीय समावेशन शिविर, 2771 सेवाओं का निष्पादन कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.