Ranchi News: चान्हो में बारिश और तेज हवा से धान की फसल को नुकसान
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। बारिश और तेज हवाओं के कारण धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा से कई स्थानों पर धान की फसल खेतों में झुक गई है। खेतों में बारिश का पानी जमा होने पर धान के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसान इन दिनों धान की कटाई की तैयारी में जुटे थे, लेकिन बारिश से उनकी योजना प्रभावित हुई है। खेतों में नमी और पानी जमा रहने के कारण कटाई करना मुश्किल होगा। इससे किसानों को कटाई के लिए एक से दो सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, बारिश से सब्जियों की खेती को भी आंशिक नुकसान होने की आशंका है। कृषक मित्र लक्ष्मण उरांव ने बताया कि लगातार नमी रहने से टमाटर, बैंगन और मटर की फसलों में फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। इससे पौधों और फलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि मौसम साफ होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.