रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार को चांदन द्वादशी पर शाम पांच बजे खाटू नरेश श्याम बाबा को खीर-चूरमे का भोग अर्पित किया गया। साथ ही वीर बजरंगबली और शिव परिवार का पूजन कर फल-मिष्ठान अर्पित किए गए। द्वादशी पर श्याम प्रभु का प्रिय प्रसाद पाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगीं। इस दौरान लगभग 800 श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार, हिमांशु कुमार, विकास पाड़िया, प्रदीप अग्रवाल और अंशुल अग्रवाल व भक्त उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...