Ranchi News: चतरा विधायक पुत्र के साथ मारपीट में 5 आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची विधानसभा थाना क्षेत्र के एक निजी विश्वविद्यालय के पास लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ कुमार के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। इनमें रौनक सिंह राजपूत, प्रकाश गुप्ता, आयुष कुमार, प्रीतम व ज्ञानदीप शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्राथमिकी के बाद जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सौरभ के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने कोलकाता के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इसी बीच आरोपियों को गिरफ्तार कर रांची लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। बता दें कि विधायक पुत्र के बयान पर नौ लोगों के खिलाफ विधानसभा थाना में केस दर्ज हुआ था。
यूनिवर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.