रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के चतरा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया और खेतों में लगी फसलों को रौंदकर नष्ट कर दिया। हाथियों ने गांव के धर्मनाथ महतो के घर की चहारदीवारी भी गिरा दी। ग्रामीणों के खदेड़ने पर हाथी लुपुंग स्टेडियम के पास पहुंच गए और आसपास की झाड़ियों में डेरा जमाए हुए हैं। स्टेडियम के पास हाथियों की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण शाम होने से पहले ही घर लौट रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने और प्रभावित किसानों को फसल व संपत्ति के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...