Ranchi News: चक्रवात अर्नब से बेड़ो में धान और सब्जियों की फसल बर्बाद
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। दिन-रात मेहनत और हजारों रुपये खर्च कर महीनों में फसल तैयार करने वाले किसानों की उम्मीदों पर चक्रवात अर्नब ने पानी फेर दिया है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा नुकसान धान, मड़ुआ, आलू, मटर और फ्रेंचबीन की फसलों को हुआ है। प्रखंड की 17 पंचायतों में धान और सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। लगातार बारिश से खेत जलमग्न हो गए हैं। खेतों में पानी जमा होने और नमी बढ़ने से सब्जियों की फसल पर असर पड़ा है। कई जगह पौधे गलने लगे हैं। ऐसे में किसानों ने सरकार से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। प्रखंड के किसान भीम महतो, पंकज कुजूर, गंदरु कुजूर, सोहराई उरांव, दशरथ उरांव, विशेश्वर मिंज, वंदे लकड़ा, घनश्याम लकड़ा और बुधनाथ महतो ने बताया कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.