रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से अनगड़ा में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में लगे आलू की फसल के सड़ने की आशंका है। आलू के बीज से निकले जो पौधे अभी जमीन के ऊपर आ रहे हैं, उनके भी सड़ने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, खेतों में तैयार मड़ुवा की फसल भी बारिश में भीगकर सड़ सकती है। नवागढ़ के किसान संतोष बेदिया ने बताया कि लगातार बारिश होने पर धान की फसल गिरकर अंकुरित हो सकती है, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी कर्ज लेकर खेतों में बड़े पैमाने पर आलू की खेती की है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: अर्णव चक्रवात की बारिश से धान की फसल पर संकट, रबी की खेती को होगा फायदा बेमौसम बारिश के कारण आलू की फसल खराब होने की आशंका है। ऐसा होने पर उन्...