रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी को देखते हुए रांची जिले के सभी स्कूलों में 28 और 29 अक्तूबर को पठन-पाठन स्थगित रहेगा। जिला प्रशासन ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके तहत सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और सभी निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई नहीं होगी। अल्पसंख्यक विद्यालय भी इस आदेश के दायरे में शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रांची को ऑरेंज जोन में चिह्नित किया गया है। यह भी पढ़ें- 'अर्णब' का झारखंड में भी असर, रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 60 की स्पीड से तेज हवाएं भी मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ...