Ranchi News: चक्रवात अर्णव से बेड़ो में किसानों को भारी नुकसान, तेज हवा से गन्ने की फसल गिरी
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार सुबह से चक्रवात अर्णव के कारण हो रही वर्षा से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। लगातार हो रही बारिश के साथ चली तेज हवा किसानों के लिए आफत बन गई है। प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा के झोंकों से कई स्थानों पर गन्ने की खड़ी फसल खेतों में गिर गई। दूर-दूर तक खेतों में गन्ने की फसल जमीन पर बिछी नजर आ रही है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने के साथ ही आर्थिक नुकसान की चिंता बढ़ गई है। प्रखंड के नगड़ी टोली, पाकल मेड़ी और कटरमाली समेत कई गांवों में गन्ने की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है। लगातार बारिश और तेज हवा के चलते कई खेतों में गन्ने के पौधे एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। कुछ स्थानों पर पूरी फसल ही जमीन पर बिछ गई है। प्रखंड के किसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.