रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की महापौर रौशनी खलखो ने सभी को संबोधित करते हुए अपने पूर्वजों और प्रियों के नाम पर एक पेड़ लगाने को कहा है,ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे। साथ ही उन्होंने समस्या के दौरान सदैव लोगों की सेवा में उपस्थित रहने की बात कहीं। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम वर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर काम करने और समाज को मजबूत करने के लिए आंदोलन करने की बात की। सावन मिलन समारोह में सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ियों में पहुंची। समाज की ओर से कार्यक्रम में पहुंचने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...