रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। हजारों श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा सहित अन्य विग्रह घुरती रथयात्रा के साथ मुख्य मंदिर लौट आए। नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में प्रवास के बाद सुबह सात बजे पूजा-अर्चना और महाआरती के पश्चात मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। सुबह से शाम तक दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर 12:30 बजे महाप्रभु को विशेष भोग अर्पित किया गया। शाम 5:30 बजे विग्रहों को रथ पर विराजमान किया गया और भूतपूर्व जमींदार परिवार के वंशजों ने पूजा-अर्चना व महाआरती की। इसके बाद शाम छह बजे ऐतिहासिक घुरती रथयात्रा शुरू हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने धर्म रस्सी के सहारे रथ को खींचकर मुख्य मंदिर तक पहुंचाया।शाम यह भी पढ़ें- Ranchi News: जयघोष के बीच मुख्य...