Ranchi News: घाघरा-इचाकुटी पुलिया ढही, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। बारिश के पानी के दबाव और लगातार हो रहे मिट्टी कटाव के कारण घाघरा-इचाकुटी मार्ग पर बनी जर्जर पुलिया बुधवार को धराशायी हो गई। पुलिया का बड़ा हिस्सा ध्वस्त होने के बाद इस मार्ग से चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं आधी टूटी और लटकी पुलिया दोपहिया चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बनी हुई है। बिरबांकी पंचायत के घाघरा से तोड़ांग पंचायत के कोरवा तक जाने वाली यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। घाघरा, इचाकुटी, करेंटा, तोड़ांग सहित आसपास के ग्रामीण इसी रास्ते से प्रखंड मुख्यालय और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचते हैं। पुलिया टूटने के बाद ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है。
27 जुलाई को ही दी गई थी चेतावनी: पुलिया की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.